Showing posts with label सागर खैय्यामी. Show all posts
Showing posts with label सागर खैय्यामी. Show all posts

Monday, 25 August 2008

ऐनक - सागर खैय्यामी

एक रोज़ हम से कहने लगी एक गुलबदन
ऐनक से बाँध रखी है क्यों आप ने रसन
मिलता है क्या इसी से ये अंदाज़-ऐ-फ़िक्र-ओ-फन
हम ने कहा की ऐसा नहीं है जनाब-ऐ-मन
बैठे जहाँ हसीं हों एक बज्म-ऐ-आम में
रखते हैं हम निगाह को अपनी लगाम में

Wednesday, 16 July 2008

सागर खैय्यामी

रफ्ता रफ्ता हर पुलिस वाले को शायर कर दिया
महफ़िल-ऐ-शेर-ओ-सुखान में भेज कर सरकार ने
एक कैदी सुबह को फांसी लगा कर मर गया
रात भर गज़ले सुनाई उस को थानेदार ने


एक शाम किसी बज्म में जूते जो खो गए
हम ने कहा बताईये घर कैसे जायेंगे
कहने लगे के शेर सुनाते रहो यूं ही
गिनते नही बनेंगे अभी इतने आएंगे


बोला दूकानदार के क्या चाहिए तुम्हें ?
जो भी कहोगे मेरी दूकान पर वो पाओगे
मैं ने कहा के कुत्ते के खाने का 'cake' है ?
बोला यहीं पे खाओगे यां घर लेके जाओगे ?

Similar Posts